home page

डूंगरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 किलो अवधिपार सामग्री नष्ट

 | 
डूंगरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 किलो अवधिपार सामग्री नष्ट


डूंगरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 किलो अवधिपार सामग्री नष्ट


डूंगरपुर, 09 अक्टूबर (हि.स.)। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले में विद्यालयों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 16 किलो अवधिपार खाद्य सामग्री नष्ट करवाई। नवाडेरा स्थित पाटीदार किराना स्टोर पर खाद्य लाइसेंस नहीं मिला। टीम ने गुणवत्ता जांच के लिए काजू, बेसन और रसगुल्ले के नमूने भी लिए।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर अविचल चतुर्वेदी के निर्देशन तथा अभिहित अधिकारी डॉ. अलंकार गुप्ता के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान गुरुकुल स्कूल सरोदा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केसरपुर (सागवाड़ा) और रमाकुंवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल डूंगरपुर में विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं पौष्टिक खानपान के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कम नमक, तेल और चीनी के सेवन की सलाह देते हुए विद्यालय प्रबंधन को स्वच्छ खाद्य वातावरण और सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल परमार और राकेश पुष्करणा ने नवाडेरा स्थित पाटीदार किराना स्टोर की जांच की। यहां घी, हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर सहित करीब 16 किलो अवधिपार सामग्री मिली, जिसे विक्रेता की सहमति से मौके पर नष्ट करवाया गया। प्रतिष्ठान से काजू और बेसन के नमूने भी लिए गए। टीम ने करणी बीकानेरी नमकीन भंडार का निरीक्षण कर रसगुल्ले का नमूना जांच के लिए लिया। संचालक को साफ-सफाई, पेस्ट कंट्रोल, क्रय-विक्रय के रिकॉर्ड संधारित करने और कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष