home page

कृषि भूमि का अधिग्रहण करने पर मुआवज़ा चार गुणा दें:मोहिनी मोहन मिश्र

 | 
कृषि भूमि का अधिग्रहण करने पर मुआवज़ा चार गुणा दें:मोहिनी मोहन मिश्र


जयपुर, 28 जून (हि.स.)। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने कहा है कि रेलवे विभाग की ओर से कृषि भूमि का अधिग्रहण करने पर मुआवज़ा चार गुणा किसानों को दें। किसान विकास के लिए ज़मीन देने के लिए मना नहीं कर रहें हैं लेकिन मुआवज़ा 4 गुणा दिया जाना आवश्यक है। क्योंकि उनका रोज़गार आप छिन रहे हैं ।यह बात मिश्र ने रविवार को आगरा रोड स्थित राजस्थान राज्य पशुधन प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान में भारतीय किसान संघ कीं जयपुर प्रांत की बैठक के समापन समारोह में कही।

अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री मिश्र ने कहा कि देश में जहां भी रासायनिक खाद्य से अन्न उत्पादन नहीं हो रहा है , वहाँ भी कैंसर जैसी बीमारी के मरीज़ पाए गए हैं। जाँच करने के बाद पता चला कि सरकार की ओर से चावल और गेहूं वितरित किया जा रहा है। उससे कैंसर बीमारी फैल रही है। सत्र से पहले राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारा राष्ट्र सनातन राष्ट्र है। ना इसका आदि है न अनादि है। हमारे किसान खुशहाल होंगे तब ही जगत खुशहाल होगा। सिद्धांत और व्यवहार में समन्वय होता है तब परिणाम अच्छे आते हैं। इस बैठक में अखिल भारतीय बीज प्रमुख कृष्ण मुरारी ,प्रदेश उपाध्यक्ष छोगालाल सैनी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, चितौड प्रांत संगठन मंत्री परमानंद,जयपुर प्रांत अध्यक्ष कालूराम बाँगड़ा, प्रांत संगठन मंत्री नीरज कुमार, महामंत्री सांवरमल सोलेट, कोषाध्यक्ष शिव शंकर, प्रांत मंत्री लटुर सिंह, डालचंद ,समर सिंह,श्रीचंद सिद्ध,गौ सेवा प्रमुख बृजमोहन, प्रांत प्रचार प्रमुख दिनेश गोरसिया आदि मौजूद थे ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश