home page

आप ने बनाई 21 सदस्यीय स्थानीय निकाय चुनाव समिति

 | 
आप ने बनाई 21 सदस्यीय स्थानीय निकाय चुनाव समिति


जयपुर, 17 अगस्त (हि.स.)। आम आदमी पार्टी राजस्थान ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर प्रदेश स्तरीय 21 सदस्यीय स्थानीय निकाय चुनाव समिति का गठन किया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस और सह-प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज ने केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद समिति के गठन की घोषणा की।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने बताया कि चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं को चुनावी गतिविधियों के संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व प्रदेश सचिव देवेंद्र शास्त्री को चुनाव प्रभारी तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप जाखड़ को सह-चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

समिति में देवेंद्र शास्त्री, नवीन पालीवाल, दिलीप जाखड़ के अलावा चरनदास जाटव, जितेंद्र शर्मा, मीना त्यागी, अर्चित गोयल, अनिल चंदेल, रोहित कुमार चतुर्वेदी, मांगीलाल पालीवाल, राजेश बिश्नोई, मुश्ताक खान, मुबारक अली, चंद्रमुखी रेपसवाल, गिरधारी सेपट, केशव अग्रवाल, एडवोकेट दीपक गुप्ता, एडवोकेट पवन सिंह चौहान, एडवोकेट नीलेश बुरड़, कालूराम मीणा एवं खियाराम सिंघाड़िया को सदस्य बनाया गया है।

सह-प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज ने बताया कि समिति प्रदेश में होने वाले नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका चुनावों से संबंधित पार्टी की चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय और चुनावी कार्यों का संचालन करेगी। पार्टी आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में मजबूती से मैदान में उतरने के साथ नगरीय क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने पर भी जोर देगी।

पार्टी के अनुसार स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करना, आमजन से जुड़े मुद्दों को चुनावी विमर्श के केंद्र में लाना और स्थानीय निकायों में प्रभावी एवं जवाबदेह जन प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना उसका प्रमुख उद्देश्य रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश