home page

64 बालिकाएं शिवम नृत्य-श्री अवार्ड से सम्मानित

 | 
64 बालिकाएं शिवम नृत्य-श्री अवार्ड से सम्मानित


जोधपुर, 09 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिवम नाट्यालय द्वारा लघु उद्योग भारती के प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में संस्था से अरंगेतरम हुई 64 बालिकाओं को शिवम नृत्य-श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उनकी माताओं का भी सम्मान किया।

संस्था की संचालिका गुरु डॉक्टर मंजूषा चंद्रभूषण सक्सेना ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में डीसीपी ईस्ट पीडी नित्या, वरिष्ठ लेखिका डॉ.पद्मजा शर्मा, डॉ. स्वाति शर्मा उपस्थित थे। डीसीपी पीडी नित्या ने संस्था की सराहना करते हुए भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता दिखाने व जोधपुर की बालिकाओं में कला को बारीकी से पिरोने के लिए डॉक्टर मंजूषा की सराहना की। संस्था के उपाध्यक्ष हर्ष चंद्रभूषण एवं सौम्या चंद्रभूषण ने सभी महिलाओं एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया। मंच संचालन प्रमोद सिंघल ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश