home page

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को रेलवे ने दी राहत

 | 
गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को रेलवे ने दी राहत


जोधपुर, 26 मई (हि.स.)। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने जोधपुर मंडल से संचालित 14 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के 35 अतिरिक्त डिब्बे अस्थाई रूप से लगाने का निर्णय लिया है। यह सुविधा जून माह में उपलब्ध रहेगी। इससे प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त मांग को ध्यान में रखते हुए चयनित रेलसेवाओं में एसी, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 22977/78 जयपुर-जोधपुर-जयपुर एक्सप्रेस में 1 से 30 जून तक 1 फस्र्ट कम सेकंड एसी तथा 1 थर्ड एसी डिब्बा, ट्रेन संख्या 14801/02 जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस में जोधपुर से 1 से 30 जून तक तथा इंदौर से 4 जून से 3 जुलाई तक 2 शयनयान एवं 3 सामान्य श्रेणी डिब्बे, ट्रेन संख्या 12465/66 इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर रणथंभौर सुपरफास्ट में इंदौर से 2 जून से 1 जुलाई तक तथा भगत की कोठी से 3 जून से 2 जुलाई तक 2 शयनयान एवं 3 सामान्य श्रेणी डिब्बेे, ट्रेन संख्या 14854/53,14864/63 एवं 14866/65 जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस में जोधपुर से 1 से 30 जून तक प्रत्येक ट्रेन में 1-1 थर्ड एसी डिब्बे, ट्रेन संख्या 14807/08 जोधपुर-दादर-जोधपुर एक्सप्रेस में जोधपुर से 2 से 30 जून तक 1 थर्ड एसी एवं 2 शयनयान डिब्बेे, ट्रेन संख्या 20483/84 भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी सुपरफास्ट में भगत की कोठी से 1 से 29 जून तक 1 थर्ड एसी एवं 2 शयनयान डिब्बेे, ट्रेन संख्या 04827/28 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल में भगत की कोठी से 6 से 27 जून तक 1 थर्ड एसी एवं 2 शयनयान डिब्बे, ट्रेन संख्या 20485/86 जैसलमेर-साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस में जैसलमेर से 1 से 30 जून तक 2 थर्ड एसी एवं 1 शयनयान डिब्बे, ट्रेन संख्या 20492/91 साबरमती-जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस में साबरमती से 1 से 30 जून तक 2 थर्ड एसी एवं 1 शयनयान डिब्बा, ट्रेन संख्या 20481/82 भगत की कोठी-तिरुच्चिराप्पल्ली-भगत की कोठी सुपरफास्ट में भगत की कोठी से 3 से 24 जून तक 1 शयनयान डिब्बो, ट्रेन संख्या 22473/74 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर सुपरफास्ट में बीकानेर से 1 से 29 जून तक 1 थर्ड एसी एवं 1 शयनयान डिब्बा और ट्रेन संख्या 22491/92 जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट में जोधपुर से 1 से 15 जून तक 1 सेकंड एसी एवं 1 थर्ड एसी इकोनॉमी डिब्बा लगाया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश