यार्ड रीमॉडलिंग के कारण जोधपुर की 3 ट्रेनें आंशिक रद्द
जोधपुर, 28 अप्रैल (हि.स.)। दक्षिण पश्चिम रेलवे की ओर से केएसआर बेंगलुरू सिटी स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा, जिसका असर जोधपुर मंडल से संचालित ट्रेनों पर भी पड़ेगा।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि उपरोक्त कार्य के कारण ट्रेन संख्या 16534 केएसआर बेंगलुरू सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस दो अगस्त को केएसआर बेंगलुरू सिटी के बजाय यशवंतपुर रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। इस कारण यह ट्रेन केएसआर बेंगलुरू सिटी और यशवंतपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 20693 जोधपुर–केएसआर बेंगलुरू सिटी एक्सप्रेस जो 30 जुलाई और 1 अगस्त को जोधपुर से रवाना होगी वह यशवंतपुर तक ही संचालित की जाएगी।
यानी यह ट्रेन यशवंतपुर और केएसआर बेंगलुरू सिटी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 20694 केएसआर बेंगलुरू सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस 3 अगस्त को केएसआर बेंगलुरू सिटी के स्थान पर यशवंतपुर से ही रवाना होगी। यह ट्रेन भी केएसआर बेंगलुरू सिटी और यशवंतपुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

