home page

हारे का सहारा वासुदेव हमारा नारे के साथ 227 नर्सिंग आफिसर्स ने किया अनिश्चित कालीन धरना दूसरे दिन जारी

 | 

अजमेर, 05 जून(हि.स.)। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर के 227 संविदा नर्सिंग आफिसर्स ने शुक्रवार से हारे का सहारा वासुदेव हमारे नारे के साथ अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया। इन सभी संविदा नर्सिंग आफिसर्स को एक दिन पूर्व बिना सूचना के एक ही नोटिस पर सेवा समाप्त कर घर बैठा दिया गया था।

संविदा नर्सिंग कर्मियों के प्रतिनिधि प्रदेश संयोजक कछावा एवं जतिन कोटिया और जिलाध्यक्ष विशाल पारशर ने बताया कि उनकी विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से पूरी उम्मीद है कि वे उनकी सुनवाई जरूर करेंगे। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल का कायाकल्प करने का प्रयास किया है उसी तरह वे उनका भी ख्याल रखेंगे। उन्होंने कहा कि वे उनकी पीड़ा का समझकर निरंतर सेवा में लेने का आदेश दिलवाएंगे।

प्रतिनिधियों ने बताया कि बीती रात भंयकर आंधी और बारिश होने के बाद भी उनका धरना प्रदर्शन जारी रहा। संविदा नर्सिंग ने बताया कि उनकी संविदा पर नियुक्ति की वित्तीय स्वीकृति 2027 मार्च तक है, फिर भी बिना सूचना सबको हटा दिया गया। यह युवाओं के साथ अन्याय है ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष