home page

त्याेहार के चलते सितम्बर में 47 जाेडी ट्रेनाें में बढ़ेंगे 132 एक्सट्रा डिब्बे

 | 
त्याेहार के चलते सितम्बर में 47 जाेडी ट्रेनाें में बढ़ेंगे 132 एक्सट्रा डिब्बे


जयपुर, 27 अगस्त (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे त्याैहारी माहाैल के बीच यात्रियाें काे सहूलियत देने पर पूरा फाेकस कर रहा है। इसके लिए अगस्त माह में ट्रेनाें के फेराें के साथ डिब्बे भी बढ़ाए गए थे। इसी आधार पर रेलवे द्वारा सितम्बर माह में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 47 जोडी रेलसेवाओं में 132 डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इससे आमजन काे भीड़ भाड का सामना नहीं करना पड़ेगा। आमजन काे यात्रा करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हाे इसके लिए रेलवे हरसंभव प्रयास कर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश