home page

(अपडेट) प्रोटोकॉल ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, एएसआई और सिपाही घायल

 | 
(अपडेट) प्रोटोकॉल ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, एएसआई और सिपाही घायल


(अपडेट) प्रोटोकॉल ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, एएसआई और सिपाही घायल


(अपडेट) प्रोटोकॉल ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, एएसआई और सिपाही घायल


-तेलंगाना के चीफ जस्टिस की अजमेर यात्रा के दौरान बड़ा हादसा

अजमेर, 8 अगस्त(हि.स.)। तेलंगाना के चीफ जस्टिस की अजमेर यात्रा के दौरान प्रोटोकॉल ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ड्यूटी पर जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी, जिसमें सिपाही प्रदीप घायल हो गए, जबकि एएसआई राजेंद्र सिंह को सिर की गंभीर चोट लगी है उन्हें उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा शनिवार सुबह नया बाजार क्षेत्र में हुआ। दरगाह पुलिस थाने पर तैनात एएसआई राजेन्द्र सिंह सिपाही प्रदीप के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर प्रोटोकॉल ड्यूटी पर जा रहे थे तभी एक स्कार्पियो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में पुलिस कर्मी चोटिल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला नेहरू अस्तपाल पहुंच गए। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों से मिल कर घायलो की स्थिति की जानकारी ली। एएसआई राजेन्द्र सिंह के सिर की गंभीर चोट होने पर उन्हें तुरंत ही जयपुर रेफर किए जाने का निर्णय किया गया।

सूचना मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे उन्होंने चिकित्साअधिकारियों को घायल सिपाहियों की पूरी देखभाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेफर घायल एएसआई की जयपुर में समुचित व्यवस्था किए जाने के लिए निर्देश दिए। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष