home page

(अपडेट) आज के विद्यार्थी ही देश के भावी कर्णधार : डाॅ. कुशशाहा

 | 
(अपडेट) आज के विद्यार्थी ही देश के भावी कर्णधार : डाॅ. कुशशाहा


धौलपुर, 13 जून (हि.स.)। भारत विकास परिषद शाखा उत्कर्ष महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में निःशुल्क संस्कार एवं अभिरुचि शिविर का समापन हुआ। शहर के महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिटी कोतवाली में आयोजित शिविर में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को उपयोगी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समाोह के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. शिवचरण कुशवाहा ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश और समाज के भावी कर्णधार हैं। नई पीढी को स्किल और संसकार से लैस करना हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे शिविरों के आयोजन से विद्यार्थियों को स्किल सीखने का अवसर मिलता है। शिविर में विद्यार्थियों का कौशल निखर कर सामने आया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य रमन परमार ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से विद्यार्थी भावी जीवन के लिए आवश्यक कौशल सीखते हैं।अध्यक्षता करते हुए महिला संयोजक उत्कर्ष शाखा इंदिरा जिंदल ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं व्यक्तिगत विकास का संवर्धन रहा है। शिविर में हेल्थ चेकअप भी किया गया। जिसमें दंत चिकित्सक डॉ. प्रखर मंगल एवं डॉ. केके गोयल और नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अशोक जिंदल ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। यही नहीं शिविर का हेल्थ कार्ड लाने पर बच्चों को निजी दिखाने के दौरान निशुल्क जांच किए जाने की घोषणा की गई। यह स्किल आने वाले समय में विद्यार्थियों के काम आएगी। शिविर में सेवा भारती के प्रतिनिधि डॉ. सुभाष चंद्र जैन ने शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। आरंभ में उत्कर्ष शाखा के अध्यक्ष रामलखन गोयल एवं सचिव सचिन जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संचालन दिनेश गर्ग ने किया। शिविर के दौरान बच्चों को नृत्य कला, मेहंदी, ब्यूटीशियन, गायन, हारमोनियम, गिटार आदि विभिन्न रचनात्मक एवं व्यक्तिगत विकास संबंधी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मुख्य शाखा के अध्यक्ष मुकेश गर्ग, सचिव जितेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज भट्ट, डॉ. डीके बंसल एवं प्रणब मुखर्जी सहित अन्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप