home page

सांभर लेक स्टेशन पर रुकेगी जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार मालानी एक्सप्रेस

 | 
सांभर लेक स्टेशन पर रुकेगी जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार मालानी एक्सप्रेस


जयपुर, 28 सितंबर (हि.स.)।

उत्तर पश्चिम

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने जम्मूतवी-बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार मालानी प्रतिदिन एक्सप्रेस रेल सेवा का सांभर लेक स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाड़मेर एक्सप्रेस 29 सितंबर से सांभर लेक स्टेशन पर शाम 7.11 बजे पहुंचेगी और 7.13 बजे रवाना होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14661,बाड़मेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 30 सितंबर से सांभर लेक स्टेशन पर सुबह 7.40 बजे आगमन और 7.42 बजे प्रस्थान करेगी।

दोनों दिशाओं में ट्रेन के ठहराव से सांभर लेक क्षेत्र के यात्रियों को जम्मूतवी, बाड़मेर सहित मार्ग के अन्य प्रमुख शहरों के लिए आवागमन में सुविधा मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश