home page

सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हाेगा करियर काउंसलिंग

 | 
सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हाेगा करियर काउंसलिंग


बीकानेर, 25 जून (हि.स.)। भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग-2026 कार्यक्रम का आयोजन 26 जून को प्रात: 11 बजे से महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए आयोजन प्रभारी रवि शेखर मेघवाल ने बताया कि करियर काउंसलिंग कार्यक्रम सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को सही करियर चयन के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्हें विभिन्न नए करियर विकल्पों की जानकारी,विशेषज्ञों से सीधा मार्गदर्शन, भविष्य की योजना बनाने में सहायता,उच्च शिक्षा एवं स्कॉलरशिप संबंधी जानकारी तथा करियर से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग कार्यक्रम में हजारों विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन करवाया है। ऑन द स्पॉट भी पंजीयन की सुविधा रहेगी। इस करियर काउंसलिंग में दो यूपीएसी चयनित, एक आरपीएसी चयनित, एक सीए, एक किसान, एक व्यापारी अपने अनुभव शेयर करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव