home page

सनातनियों को तीर्थराज पुष्कर जाना चाहिए यह ऐतिहासिक जगह : विधायक  बालमुकुंद आचार्य

 | 
सनातनियों को तीर्थराज पुष्कर जाना चाहिए यह ऐतिहासिक जगह : विधायक  बालमुकुंद आचार्य


जयपुर, 24 फ़रवरी (हि.स.)। विधानसभा परिसर में मीडिया से रूबरू होते हुए हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि सबकी अपनी-अपनी आस्था और अपना-अपना विश्वास है। हमें सबका सम्मान करना चाहिए। हमें किसी के विश्वास और आस्था में कोई विघ्न नहीं डालना चाहिए। मैं सनातनी हूँ और कहना चाहूंगा कि अजमेर जाएं तो तीर्थराज पुष्कर में स्नान जरूर करें, ब्रह्मा जी मंदिर में दर्शन करें तथा पुण्य कमाएं।

उन्होंने कहा कि सनातनियों को समझने की आवश्यकता है, और पृथ्वीराज चौहान को स्मरण करने की आवश्यकता है इतिहास को पढ़ने और जानने की आवश्यकता है और वह स्थान कैसे बना और किनका है यह भी समझने की आवश्यकता है। मेरे इस पूरे वक्तव्य का अगर कोई अध्ययन करेगा तो वह स्वयं ही अपने आप पुष्कर जाना ज्यादा अच्छा समझेगा और सनातनियों के लिए तो तीर्थराज पुष्कर विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि मेरा यह मानना है कि कांग्रेस और कांग्रेस के मित्रों को सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक, धर्म और राम की चर्चा करने वालों से उनको हमेशा आपत्ति रही है, इसमें धर्म गुरुओं को आपत्तिजनक शब्दों में बोलना, राम को काल्पनिक बताना और जब भी अध्यात्म की, सनातन की भारत की संस्कृति की बात आएगी तो कांग्रेस का छोटा बड़ा कोई कार्यकर्ता, पदाधिकारी, वह हमेशा उसके खिलाफ खड़ा रहेगा यह कांग्रेस की रीति नीति है और कांग्रेस का यह स्वभाव है| जनसंख्या नियंत्रण को लेकर भी उन्होंने पुनर्विचार करने की आवश्यकता पर बल दिया तथा इसे व्यक्तिगत विषय बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश