home page

वेटरनरी विश्वविद्यालय का नवम् दीक्षांत समारोह 16 को, राज्यपाल विद्यार्थियों को प्रदान करेगें उपाधियां एवं पदक

 | 
वेटरनरी विश्वविद्यालय का नवम् दीक्षांत समारोह 16 को, राज्यपाल विद्यार्थियों को प्रदान करेगें उपाधियां एवं पदक


बीकानेर, 10 अक्टूबर (हि.स.)। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर का आगामी नवम् दीक्षांत समारोह राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर परिसर में 16 अक्टूबर (शुक्रवार) को आयोजित किया जाएगा। जिसमें राज्यपाल हरिभाऊ बागडे विद्यार्थियों को उपाधियां एवं पदक प्रदान करेगें। मंत्री पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार जोराराम कुमावत समारोह के मुख्य अतिथि है एवं डॉ. नवीन कुमार, निदेशक, राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे, महाराष्ट्र समारोह के दीक्षांत अतिथि है।

वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने बताया कि नवम् दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर दीक्षांत समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए समयानुसार आवश्यक तैयारियों काे निर्देशित किया गया है। इस नवम दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को 42 पदक और 623 उपाधियों का वितरण किया जायेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव