home page

लोकतंत्र के हत्यारे अब लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे: शिक्षा मंत्री

 | 
लोकतंत्र के हत्यारे अब लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे: शिक्षा मंत्री


जयपुर, 01 अप्रैल (हि.स.)। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग कभी लोकतंत्र के हत्यारे रहे हैं, वही आज लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि जिन लोगों ने 1975 में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा, आज वही लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर सवाल उठा रहे हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि आपातकाल के दौरान बड़े-बड़े नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेल में डाला गया और लंबे समय तक पंचायत चुनाव भी नहीं कराए गए। ऐसे में आज लोकतंत्र की दुहाई देना पूरी तरह से अनुचित है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार नियमों और विधिक सलाह के अनुसार समय पर चुनाव कराएगी। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है और पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित