home page

रामदेवरा के लिए रविवार से दो दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

 | 
रामदेवरा के लिए रविवार से दो दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन


जोधपुर, 21 अगस्त (हि.स.)। रामदेवरा जाने वाले जातरुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 22 और 23 अगस्त को जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूरी ट्रेन अनारक्षित डिब्बों की होगी।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 04867 जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल 22 व 23 अगस्त को जोधपुर से सुबह 9.30 बजे रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04868 रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रामदेवरा से दोपहर 2 बजे रवाना होकर शाम 5.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। ट्रेन में 8 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड एसएलआर डिब्बे होंगे। दोनों दिशाओं में राईका बाग, मंडोर, मारवाड़ मथानिया, तिंवरी, ओसियां, मारवाड़ लोहावट और फलोदी स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश