मैराथन और यूथ कनेक्ट से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
जोधपुर, 04 सितम्बर (हि.स.)। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के दृष्टिगत मतदाताओं को जागरूक करने एवं लोकतांत्रिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को मैराथन (रन फॉर वोट) एवं यूथ कनेक्ट मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं सहित आमजन को मतदान के महत्व से जोडऩा तथा नगर निकाय आम चुनाव 2026 में अधिकाधिक मतदाता सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान रन फॉर वोट एवं यूथ कनेक्ट जैसी गतिविधियों के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा परिवार, पड़ोस एवं समाज के अन्य पात्र मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। स्वीप गतिविधि के माध्यम से विशेष रूप से युवा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ते हुए यह संदेश दिया गया कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक मतदाता की सक्रिय सहभागिता महत्वपूर्ण है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

