home page

माैसम साफ हाेते ही पारा गिरा, उमस-गर्मी ने किया बेहाल

 | 
माैसम साफ हाेते ही पारा गिरा, उमस-गर्मी ने किया बेहाल


जयपुर, 29 अगस्त (हि.स.)। मानसून के कमजाेर पड़ने के बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्साें में माैसम साफ रहा। इससे प्रदेश के शहराें के तापमान में गिरावट दर्ज की गई , लेकिन उमस और गर्मी ने आमजन काे परेशान किया। श्रीगंगानगर सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। जयपुर के तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। लेकिन धूप खिलने से आमजन उमस से परेशान नजर आया।

माैसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी एक सप्ताह बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के अधिकांश भागों में कमजोर मानसून परिस्थितियां दर्ज होने तथा मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना। 3-4 सितंबर से पूर्वी व उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में पुनः बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश