home page

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे की तैयारियां तेज

 | 
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे की तैयारियां तेज


बीकानेर, 14 जुलाई (हि.स.)। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के 17 जुलाई को प्रस्तावित बीकानेर प्रवास को लेकर मंगलवार को भाजपा बीकानेर देहात कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वागत व्यवस्था, संभाग स्तरीय बैठक और विभिन्न संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

श्याम पंचारिया ने बताया कि प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार 17 जुलाई को भाजपा कार्यालय में आयोजित संभाग स्तरीय बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में बीकानेर संभाग के सांसद, विधायक, पूर्व प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला प्रभारी, सह प्रभारी तथा संगठन के प्रमुख पदाधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण तथा पार्टी की भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। प्रदेश संगठन महामंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद अजय कुमार का यह पहला बीकानेर प्रवास है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि तैयारी बैठक में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता महावीर चारण, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित एवं तोलाराम कूकणा, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, जिला मंत्री भरत सुथार, जिला प्रवक्ता महेंद्र ढाका, आईटी जिला सह संयोजक निशु लिंबा, देवीलाल मेघवाल, सरोज प्रजापत तथा भोजराज मेघवाल सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव