बकाया आबियाना जमा नहीं करवाने वाले होंगे सिंचाई सुविधा से वंचित
श्रीगंगानगर, 04 मार्च (हि.स.)। जल संसाधन वृत्त श्रीगंगानगर के अधीक्षण अभियंता के आदेशानुसार जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों व पटवारियों द्वारा बकाया आबियाना वसूली के लिए अभियान 5 मार्च से 28 मार्च 2026 तक चलाया जायेगा। बकाया आबियाना जमा नहीं करवाने वालों को जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई सुविधा से वंचित किया जायेगा।
जल संसाधन दक्षिण खंड के अधिशासी अभियंता नरेश मीणा ने बताया कि 5 मार्च, 6 मार्च 17 मार्च एवं 18 मार्च को उपखण्ड दक्षिण श्रीगंगानगर के चक महाराजका, सिहागांवाली, अक्कांवाली, मनफूलसिंहवाला, लाधूवाला में, उपखण्ड रायसिंहनगर द्वितीय के 4 जेड, 11 जेड, 4 सी, साहिबसिंहवाला, श्रीगंगानगर में, उपखण्ड पदमपुर के 4 बीबी, रत्तेवाला, 12 बीबी, सीसी हैड में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
इसी प्रकार 7 मार्च, 9 मार्च, 19 मार्च एवं 20 मार्च को उपखण्ड दक्षिण श्रीगंगानगर के रिडमलसर प्रथम, गणेशगढ़ प्रथम, गणेशगढ़ द्वितीय, एलएनपी डिस्ट्रीब्यूट्री-5, रिडमलसर द्वितीय में, उपखण्ड रायसिंहनगर द्वितीय के 15 जेड, नेतेवाला, सहारणवाला, 2 एच छोटी, डबवाली में, उपखण्ड पदमपुर के डेलवां, 7 डीडी, पदमपुर, 4 जेजे में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
10 मार्च, 11 मार्च, 21 मार्च एवं 23 मार्च को उपखण्ड दक्षिण श्रीगंगानगर के मांझूवास, बींझबायला प्रथम, बींझबायला द्वितीय, जोड़कियां, सज्जासर में, उपखण्ड रायसिंहनगर द्वितीय के चूनावढ़, सागरवाला, धालेवाला, 7 एलएल, ततारसर में, उपखण्ड पदमपुर के चानणा, 17 बीबी, 29 बीबी, गजसिंहपुर में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
12 मार्च, 13 मार्च, 24 मार्च एवं 25 मार्च को उपखण्ड दक्षिण श्रीगंगानगर के रतनपुरा, महाराजका, कालूवाला, साहूवाला, में, उपखण्ड रायसिंहनगर द्वितीय के घुद्धूवाला, 4 एनएन, 8 एनएन, श्रीनगर में, उपखण्ड पदमपुर के 5 बीबीए, 5 केके, सुलेमानकी प्रथम, सुलेमानकी द्वितीय में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
14 मार्च, 16 मार्च, 27 मार्च एवं 28 मार्च उपखण्ड दक्षिण श्रीगंगानगर के लालेवाला, 7 ई छोटी, नाथांवाला, निरवाणा में, उपखण्ड रायसिंहनगर द्वितीय के बख्तावाली, महियांवाली प्रथम, महियांवाली द्वितीय, बणियांवाली में, उपखण्ड पदमपुर के फरसेवाला, घमूड़वाली, पटवार हलका 26-29 एमएल में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

