प्रोफेसर नीलिमा बनी संजीवनी आयुर्वेद हॉस्पिटल की अधीक्षक
जोधपुर, 28 फरवरी (हि.स.)। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के स्त्री रोग व प्रसूति तंत्र विभाग की विभागाध्यक्ष एवं उप प्राचार्य प्रोफेसर ए नीलिमा को संजीवनी आयुर्वेद चिकित्सालय जोधपुर का अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
जारी आदेशानुसार उन्होंने चिकित्सालय अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य गोविंद सहाय शुक्ल ने प्रो नीलिमा को शुभकामनाएं देते हुए यह विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में चिकित्सालय नई उपलब्धियां प्राप्त करेगा। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष व अधिकारीयो व कर्मचारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही प्रो नीलिमा ने चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने की योजना सहित चिकित्सालय का निरीक्षण कर महिलाओं को व्याख्यान देते हुए भविष्य में होने वाली बीमारी के बचाव व आयुर्वेद उपचार से सफल चिकित्सा करने की सलाह दी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

