home page

धौलपुर में शु्कवार मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

 | 
धौलपुर में शु्कवार मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व


धौलपुर, 03 सितंबर (हि.स.)। जन-जन के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शुक्रवार को धौलपुर में पारम्परिक हर्षाेल्लास और श्रद्वा भाव के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर मंदिर तथा घरों पर प्रकाटयोत्सव मनाए जाएंगे। जन्माष्टमी पर्व को लेकर गुरूवार को जिले के श्रीकृष्ण मंदिरों पर सजावट समेत अन्य तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया।

शहर के रियासतकालीन भगवान नृसिंह मंदिर पर आज जन्माष्टमी पर्व के कार्यक्रम शुरू हुए। मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ. रविन्द्र श्रोत्रिय ने भगवान नृसिंह एवं श्रीकृण के विग्रहों का अभिषेक कर नई पोशाक धारण कराईं। जन्माष्टमी पर्व पर नृसिंह मंदिर में पूजा अर्चना एवं प्रकाटयोत्सव का आयोजन होगा। तीर्थराज मचकुंड सरोवर स्थित प्राचीन लाडली जगमोहन मंदिर पर महंत कृष्णदास महाराज के सानिध्य में जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। मंदिर पर आकर्षक सजावट की गई है तथा ठाकुर री को नई पोशाक धारण कराई गई है। मचकुंड सरोवर क्षेत्र के जगन्नाथ मंदिर एवं मदन माेहन मंदिरों पर भी जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां भी अतिम चरण में हैं। धौलपुर के प्राचीन राधा बिहारी मंदिर पर जन्माष्टमी पर्व पर विशेष आयोजन होंगे। राधा बिहारी जी को माखन और मिश्री का भोग लगाया जाएगा। पुलिस एवं प्रशासन की ओर से भी जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप