home page

धौलपुर की समस्यायों के प्रति सरकार की उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण : वोहरा

 | 
धौलपुर की समस्यायों के प्रति सरकार की उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण : वोहरा


धौलपुर, 26 जून (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी धौलपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय तुलसी गार्डन में विशेष बैठक में कोटा रैली का प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में नीट परीक्षार्थियों और युवाओं से जुड़े मुद्दों तथा धौलपुर ज़िले में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर राज्य सरकार की उदासीनता के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया।

इस मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं विधायक राजाखेड़ा रोहित वोहरा ने कहा कि पेपर लीक एवं शिक्षा व्यवस्था में अव्यवस्थाओं को लेकर हमारे नेता राहुल गांधी ने एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है। मोदी सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। विधायक रोहित वोहरा ने कहा कि राजस्थान सरकार का ध्यान धौलपुर जिले की ओर नहीं है। धौलपुर का आम नागरिक बिजली, पानी, जर्जर सड़कों, जल भराव और सीवर जाम जैसी बुनियादी समस्याओं से त्रस्त है। लेकिन सरकार इन समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी तरह उदासीन बनी हुई है। धौलपुर की समस्यायों के प्रति सरकार की उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण है। आने वाले समय में धौलपुर की जनता इसका जबाब देगी।

अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी धौलपुर के अध्यक्ष एवं विधायक बसेडी संजय कुमार ने कहा कि आज के समय में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंतन की आवश्यकता है। उन्होंने धौलपुर जिले की समस्यायों के समाधान की सरकार से की। जनता इन बुनियादी सुविधाओं के लिए और अधिक इंतजार नहीं करेगी। यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो हमें सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी अजीत यादव, सह प्रभारी भूपेंद्र भारद्वाज,संगठन महासचिव साकेत विहारी शर्मा, कांग्रेस प्रदेश सचिव अमित मुदगल एवं धर्मेन्द्र शर्मा तथा कांग्रेस सेवादल की जिला अध्यक्ष समृद्वि दीक्षित सहित अन्य ने भी नीट पेपर लीक तथा धौलपुर की जनसमस्याओं के संबंध में अपने विचार रखे। संचालन जिला प्रवक्ता धनेश जैन ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र दिनकर एवं मुरारी लाल घुरेया, महासचिव अविनाश शास्त्री तथा ब्लाक अध्यक्ष ब्लाक अध्यक्ष रामेंद्र मीणा एवं राजेंद्र पोसवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद में कांग्रेस नेताओं ने मीडिया से वार्ता कर नीट पेपर लीक की जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने तथा धौलपुर की जनसमस्याओं की जानकारी देते हुए उनके त्वरित समाधान की मांग सरकार से की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप