home page

दीपोत्सव रविवार काे : जाेधपुर के बाजारों मेें छाई रौनक, रूप चौदस मनाई

 | 
दीपोत्सव रविवार काे : जाेधपुर के बाजारों मेें छाई रौनक, रूप चौदस मनाई


जोधपुर, 07 नवम्बर (हि.स.)। पंच दिवसीय पर्व दीपोत्सव रविवार को मनाया जाएगा। शनिवार को महिलाओं और पुरूषों ने रूप चौदस का पर्व मनाया। सुबह पौने 11 बजे तक धन त्रयोदशी मनाई गई, बाद रूप चौदस की परंपरा को निभाया गया। शाम के समय में लोगों ने पवित्र जलाशयों में दीपदान करने के साथ अपने अपने घरों और प्रतिष्ठानों में दीएं जलाकर रोशनी का पर्व मनाया। रविवार को दीपोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

आज दूसरे दिन भी बाजारों में खरीदारों की भीड़ देखने को मिली। आज भ्ीा करोड़ों का कारोबार भी हुआ। पांच दिन में जोधपुर शहर में एक हजार से 12 सौ करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। दीपावली केेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे अगले दिन गोवर्धन पूजा और फिर भाई-दूज का पर्व मनाया जाएगा। 11 नवंबर को दीपोत्सव पर्व का समापन होगा।

दीपावली के पावन पर्व पर शहर के नृसिंहजी की प्याऊ चौराहा सहित आसपास का बाजार आकर्षक रोशनी और सजावट से जगमगा उठा है। करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में की गई आकर्षक विद्युत सजावट से बाजार की रौनक देखते ही बन रही है।

नृसिंहजी की प्याऊ मार्केट एसोसिएशन के संयोजक जगदीश देवड़ा एवं अध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि दीपावली के अवसर पर चौराहे और आसपास के बाजार को व्यापारियों के सामूहिक सहयोग से आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है। शाम होते ही बाजार में रौनक बढ़ जाती है और खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में पटाखों, सोने-चांदी के आभूषणों, स्टील के बर्तनों, विद्युत सजावटी सामान और पूजा सामग्री की दुकानों पर अच्छी ग्राहकी हो रही है। वहीं दीपावली को लेकर मिट्टी के दीपक खरीदने के लिए भी लोग पहुंच रहे हैं। नृसिंहजी की प्याऊ, हनुमानजी मंदिर, राजीव गांधी कॉलोनी, कीर्ति नगर, चतुरावता का पुलिया एवं माता का थान रोड तक करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में की गई रोशनी और सजावट से पूरे बाजार में दीपावली का उत्सवी माहौल नजर आ रहा है।

दीपावली पर रविवार 8 नवंबर को रेलवे के यात्री आरक्षण कार्यालयों के संचालन समय में बदलाव रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) कार्यालय इस दिन केवल सुबह की पारी में संचालित होंगे। ऐसे में यात्रियों को अग्रिम आरक्षण की सुविधा सुबह की पारी में ही मिल सकेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि दीपावली के अवसर पर यह व्यवस्था एक दिन के लिए लागू की गई है। हालांकि, आरक्षण चार्ट तैयार करने और करंट बुकिंग का काम सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगा। वहीं, अनारक्षित टिकट काउंटरों के संचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। ये काउंटर नियमित समय पर खुले रहेंगे। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि आरक्षित टिकट से संबंधित कार्य रविवार को सुबह की पारी में ही पूरा कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

मंडोर मंडी स्थित कृषि मंडी दलाल संघ ने दीपावली पर्व पर 8 से 11 नवंबर तक मंडी में अवकाश घोषित किया है।

मंडी सचिव प्रेम किशन रूपकिशोर ने बताया कि 12 नवंबर से मंडी में पहले की तरह व्यापार शुरू होगा। बता दें कि इस बार दीपावली 8 नवंबर को रविवार के दिन है। इसके बाद 9, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 भाई दूज है। ऐसे में मंडी अब 12 को खुलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश