home page

डूंगरपुर में 27-28 नवंबर को होगा 63वां राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन

 | 
डूंगरपुर में 27-28 नवंबर को होगा 63वां राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन


डूंगरपुर, 06 अक्टूबर (हि.स.)। राजस्थान शिक्षक संघ का 63वां राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 27-28 नवंबर को डूंगरपुर में आयोजित होगा। सम्मेलन की मेजबानी डूंगरपुर जिला कमेटी को मिलने के बाद संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसे लेकर मंगलवार को राजकीय महारावल उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष मणिलाल मालीवाड़ की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत कुमार खराड़ी ने बताया कि राज्य कमेटी ने सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेदारी डूंगरपुर जिला कमेटी को सौंपी है। उन्होंने जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान सभी ब्लॉक कमेटियों के पदाधिकारियों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।

सम्मेलन की व्यवस्थाओं के लिए स्वागत समिति का गठन किया गया, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत कुमार खराड़ी को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवीलाल गौड़ ने सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रूपरेखा प्रस्तुत की। वित्त, आवास, भोजन, मंच सज्जा एवं प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए समितियां गठित कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में जिला सभाध्यक्ष बाबूराम रोत, उप सभाध्यक्ष मक्षिराम फलेजा, जिला उपाध्यक्ष वासुदेव परमार, जिला कोषाध्यक्ष कांतिलाल खराड़ी सहित विनोद मीणा, पुष्पा वरहात, सतीश अहारी, नारायण लाल डामोर, पुष्पेंद्र कुमार मीणा, कमलेश डामोर, गौतम लाल मनात एवं हेमंत डामोर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री धनराज खराड़ी ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष