home page

जौहर स्मृति संस्थान के चुनाव रविवार को, विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

 | 
जौहर स्मृति संस्थान के चुनाव रविवार को, विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने भरे नामांकन


चित्तौड़गढ़, 30 मई (हि.स.)। जौहर स्मृति संस्थान, चित्तौड़गढ़ की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत शनिवार 30 मई को विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्रों की जांच की गई। चुनाव अधिकारी नरपत सिंह भाटी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद विभिन्न पदो के लिए प्राप्त सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। संबंधित उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में शामिल किया गया है। संस्थान के अध्यक्ष पद के लिए कर्नल रणधीर सिंह बस्सी, नारायणसिंह बड़ोली एवं शक्ति सिंह मुरलिया ने नामांकन प्रस्तुत किया है। उपाध्यक्ष पद के लिए भंवरसिंह राणावत (नेतावलगढ़ पाछली) एवं उदय सिंह देवड़ा (उदयपुर) मैदान में हैं। महिला उपाध्यक्ष पद के लिए दीपिका झाला एवं निर्मला कंवर राठौड़ ने आवेदन किया है। महामंत्री पद के लिए भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी एवं तेजपाल सिंह खोर के बीच मुकाबला होगा। संयुक्त मंत्री पद के लिए आदित्यवीर सिंह घटियावली, भारतसिंह खोर एवं रणजीतसिंह बस्सी ने नामांकन दाखिल किए हैं। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए कानसिंह सुवावा, मोहन सिंह भाटियों का खेड़ा एवं पुष्पेंद्र सिंह चौथपुरा चुनाव मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी भाटी के अनुसार उपरोक्त पदों के लिए मतदान रविवार, 31 मई को सुबह आठ बजे से दोपहर 3 बजे तक जौहर भवन गांधीनगर, चित्तौड़गढ़ में आयोजित किया जाएगा। मतदान समाप्ति के बाद मतगणना की जाएगी तथा उसी दिन नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। संस्थान की ओर से सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया गया है। मतदान के समय अपना वैध पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) साथ लाना अनिवार्य बताया गया है, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संपन्न हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल