जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस दस दिन आंशिक रद्द
| Mar 19, 2026, 18:41 IST
जोधपुर, 19 मार्च (हि.स.)। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते जोधपुर-साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस बीस मार्च से दस ट्रिप आंशिक रद्द रहेगी।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि साबरमती रेलवे स्टेशन पर हाई रूफ कंपोजिट स्टील गर्डर के प्रक्षेपण व अन्य तकनीकी कारणों से यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत ट्रेन संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस 20 से 29 मार्च तक आबूरोड रेलवे स्टेशन से साबरमती के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस 21 से 30 मार्च तक आबूरोड से जोधपुर के बीच ही संचालित होगी अर्थात यह ट्रेन आबूरोड से साबरमती के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

