जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का शनिवार से संचालन बहाल
जोधपुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का संचालन पुन: बहाल किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि अजमेर मंडल के अजमेर-पालनपुर रेलखंड पर जवाली-रानी स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज संख्या 633 व 634 पर आरसीसी बॉक्स डालने के कार्य के लिए 23 से 25 अप्रैल तक ब्लॉक लिया गया था। इस तकनीकी कार्य के कारण जोधपुर-साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस के दो ट्रिप रद्द करने पड़े थे। अब कार्य पूर्ण होने के बाद रद्द ट्रेनों का संचालन बहाल किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस 25 अप्रैल से जोधपुर से पुन: संचालित होगी, जबकि ट्रेन संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस 26 अप्रैल से साबरमती से अपने निर्धारित समय पर चलेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

