home page

जयपुर में पांच हजार से अधिक सैलून मालिक एक मंच पर जुटे

 | 
जयपुर में पांच हजार से अधिक सैलून मालिक एक मंच पर जुटे


जयपुर में पांच हजार से अधिक सैलून मालिक एक मंच पर जुटे


जयपुर में पांच हजार से अधिक सैलून मालिक एक मंच पर जुटे


जयपुर, 07 अक्टूबर (हि.स.)। जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में केटी की ओर से हेयर एंड ब्यूटी फेडरेशन (एचबीएफ) के सहयोग से इंडियन हेयर एंड ब्यूटी कॉन्फ्रेंस (आईएचबीसी) का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में 18 राज्यों और 50 से अधिक शहरों से 5 हजार से ज्यादा सैलून मालिक एक मंच पर जुटे। आयोजकों के अनुसार भारतीय सैलून उद्योग का इतने बड़े स्तर पर यह पहला सम्मेलन है।

उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने ब्यूटी और सैलून उद्योग को रोजगार, आजीविका और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने वाला महत्वपूर्ण क्षेत्र बताया। उन्होंने कौशल विकास और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ उद्योग के लिए साझा मंच की जरूरत पर जोर दिया।

केटी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव सायानी ने कहा कि आईएचबीसी सैलून उद्योग की एकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सैलून संचालकों से भारतीय उत्पादों और घरेलू ब्रांडों को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेशेवर गुणवत्ता, शिक्षा और कारोबारी सहयोग के जरिए देशभर के सैलूनों के साथ मजबूत साझेदारी विकसित करना केटी का लक्ष्य है।

सायानी ने सम्मेलन को प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के विचार से जोड़ते हुए कहा कि भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए घरेलू सैलून उद्योग की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सैलून उद्यमियों और पेशेवरों के लिए सरकारी योजनाओं तथा कौशल विकास के अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता भी बताई।

सम्मेलन में पेशेवर शिक्षा, उद्योग संवाद, जानकारी के आदान-प्रदान और कारोबारी विकास पर चर्चा हुई। आयोजकों के अनुसार, विभिन्न राज्यों और शहरों से आए सैलून मालिकों की भागीदारी ने उद्योग में सहयोग और एकजुटता की बढ़ती जरूरत को सामने रखा। केटी ने सम्मेलन को सैलून समुदाय के साथ दीर्घकालीन जुड़ाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश