home page

चिकित्साकर्मियों को दिया आगजनी से बचाव का प्रशिक्षण

 | 
चिकित्साकर्मियों को दिया आगजनी से बचाव का प्रशिक्षण


जोधपुर, 14 मई (हि.स.)। प्रताप नगर जिला अस्पताल में फायर सेफ्टी को लेकर एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य अस्पताल स्टाफ, नर्सिंगकर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों को आगजनी की स्थिति में त्वरित व सुरक्षित कार्रवाई के प्रति प्रशिक्षित करना रहा।

इस दौरान नागरिक सुरक्षा के प्रशिक्षित फायरमैन द्वारा आगजनी से बचाव एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका ने सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने आग लगने के कारणों, उससे बचाव के उपायों तथा आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी। सेमिनार में फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग, इमरजेंसी अलार्म सिस्टम, सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन) योजना और मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के तरीकों पर भी प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन किया गया।

इस अवसर पर सभी नर्सिंग स्टाफ चिकित्सक डॉ. डीएस भाटी, डॉ. अभिषेक वल्लभ, डॉ. आशीष व्यास, नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक व्यास, डॉ. अंशु माथुर, डॉ. दुर्गा चौधरी, डॉ. सुशीला चौधरी, डॉ. प्रियंका दवे, डॉ. दुर्गेश भाटी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश