home page

गर्म हाेने लगे दिन, सोलह शहराें का दिन का पारा 36 पार

 | 
गर्म हाेने लगे दिन, सोलह शहराें का दिन का पारा 36 पार


जयपुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश में अब धीरे धीरे दिन गर्म हाेने लगे है। प्रदेश के 16 शहराें का दिन का पारा 36 डिग्री के पार दर्ज किया गया ताे वहीं 9 शहराें का रात का पारा 20 डिग्री के पार रहा। बाड़मेर और फलाैदी का रात का पारा 25 डिग्री के पार रहा। शहराें के दिन के पारे में दाे से 5 डिग्री का उछाल आया है। सबसे ज्यादा काेटा के दिन के तापमान में 5 डिग्री का उछाल आया है। इसके बाद जयपुर के दिन के तापमान में 4 डिग्री की बढ़ाेतरी हई है। जयपुर का अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। 39.5 डिग्री के साथ काेटा का दिन और 25.8 के साथ फलाैदी की रात सबसे गर्म रही।

माैसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही मौसम शुष्क रहा

इसके असर से राज्य में तापमान भी सामान्य के आसपास दर्ज किये जा रहे है। न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस फ़तेहपुर में दर्ज किया गया

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश