home page

कृषि विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह बीस मार्च को

 | 
कृषि विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह बीस मार्च को


जोधपुर, 05 मार्च (हि.स.)। कृषि विश्वविद्यालय का सप्तम दीक्षांत समारोह बीस मार्च को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के सुश्रुत सभागार में आयोजित किया जाएगा।

कृषि विश्व विद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर वीएस जैतावत ने बताया कि विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के आतिथ्य में संपन्न होगा।

उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में कुल 403 उपाधियां प्रदान की जाएगी। इनमें 327 स्नातक, 71 स्नातकोत्तर व 5 विद्यावाचस्पति की उपाधि दी जाएगी। दीक्षांत समारोह में 15 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। इनमें तीन दान दाता स्वर्ण पदक भी शामिल रहेंगे। इस दौरान दस विश्वविद्यालय योग्यता प्रमाण पत्र (मेरिट सर्टिफिकेट) भी दिए जाएंगे। इनमें पांच प्रमाण पत्र कृषि महाविद्यालय, एक डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय व चार कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों को दिए जाएंगे।

स्नातक स्तर पर आयूष खिचड़, याना गहलोत व सूरज चौहान को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। स्नातकोत्तर में सुमन धायल, मयंक शर्मा, शुभम खींची, ओम प्रकाश यादव, रेनू बिजारणियां, मोनू कुमार यादव, सोनिया सारण, राहुल गुर्जर व अजय कुमार को दिया जाएगा। वही दानदाता, प्रो आरपी जांगिड़ स्वर्ण पदक आयुष खींचड़ व सुमन धायल को दिया जाएगा। स्व. रुक्मिणी देवी कलवानिया स्वर्ण पदक याना गहलोत को दिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश