home page

आरपीएससी ने जारी किया 1 से 10 सितंबर तक का साक्षात्कार कार्यक्रम

 | 
आरपीएससी ने जारी किया 1 से 10 सितंबर तक का साक्षात्कार कार्यक्रम


अजमेर, 20 अगस्त(हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग और कॉलेज शिक्षा विभाग तथा संस्कृत शिक्षा में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

आयोग सचिव ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत साक्षात्कार 1 सितंबर से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।

लाइब्रेरियन (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती 2023 के अंतर्गत साक्षात्कार का सातवां चरण 1 से 10 सितंबर 2026 तक रहेगा। सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती (सहायक आचार्य - 2024 के ऑबस्टेट्रीक्स एंड गायनेकोलॉजी (ब्रॉड स्पेशियलिटी) के साक्षात्कार 1 से 3 सितंबर 2026 तक होंगे। फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (ब्रॉड स्पेशियलिटी) के साक्षात्कार 10 सितंबर 2026 को तथा सहायक आचार्य (संस्कृत शिक्षा विभाग ) भर्ती- 2024 के हिंदी (द्वितीय चरण) के साक्षात्कार 1 से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित होंगे। सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग ) भर्ती 2025 के अंग्रेजी विषय के साक्षात्कार 7 से 9 सितंबर 2026 तक तथा एबीएसटी विषय के 7 से 10 सितंबर 2026 तक होंगे।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के समय समस्त अभ्यर्थी स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटो युक्त मूल पहचान पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण पत्र में फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष