home page

आयुर्वेद विवि के छात्रावास में चलाया स्वच्छता अभियान

 | 
आयुर्वेद विवि के छात्रावास में चलाया स्वच्छता अभियान


जोधपुर, 02 अक्टूबर (हि.स.)। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन में गांधी जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर स्थित संजीवनी आयुर्वेद चिकित्सालय एवं वाग्भट छात्रावास में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान चिकित्सालय एवं छात्रावास परिसर तथा आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर सभी को स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर संजीवनी आयुर्वेद चिकित्सालय की अधीक्षक प्रो. नीलिमा रेड्डी उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए चिकित्सालय परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को प्रेरित किया। आयुर्वेद में स्वास्थ्य संरक्षण एवं रोगों की रोकथाम में स्वच्छ वातावरण का विशेष महत्व है। उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश