अलवर में वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना
अलवर, 06 अप्रैल (हि.स.)। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा ने आज अपने निवास स्थान पर जनसुनवाई में आमजन की परिवेदनाओं को सुन कर त्वरित निराकरण के लिए अधिकरियों को निर्देशित किया।
वन राज्यमंत्री शर्मा ने जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने जनसुनवाई में आए पेयजल, विद्युत, सडक, साफ-सफाई आदि की परिवेदनाएं लेकर आए फरियादियों की परिवेदनाओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि फरियादियों की समस्याओं का निराकरण होने पर उन्हें सूचित कर उनके संतुष्टि स्तर में वृद्धि करें। उन्होंने निर्देश दिये कि आमजन की मूलभूत समस्याओं की प्राथमिकता से सुनवाई करें। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आमजन के कल्याण हेतु संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का जागरूक रहकर लाभ उठाने एवं अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी योजनाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें लाभांवित कराने में सहयोग करने का आह्वान किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार

