home page

डीएम आत्महत्या प्रकरण में गिरफ्तार पूर्व मंत्री के विभाग नए मंत्रियों को आवंटित

 | 

- वित्त मंत्री हरपाल चीमा को ट्रांसपोर्ट, निकाय मंत्री को जेल विभाग दिया गया

चंडीगढ़, 24 मार्च (हि.स.)। पंजाब सरकार ने मंगलवार को एक अहम फैसला लेते हुए पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर के विभाग नए मंत्रियों को आवंटित कर दिए हैं। इस मामले में पूर्व परिवहन एवं जेल मंत्री लालजीत भुल्लर को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसलिए परिवहन विभाग पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा को और जेल विभाग डॉ. रवजोत को सौंपा गया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने आज पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा को ट्रांसपोर्ट विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. रवजोत को जेल विभाग देखेंगे। अभी तक उनके पास एनआईआरआई विभाग की जिम्मेदारी थी। लालजीत भुल्लर को मंत्री पद से हटाए जाने के बाद अब मंत्रिमंडल में 15 मंत्री शेष रह गए हैं।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार 16 मार्च, 2022 को बनी थी। उसके बाद से मंत्रियों के पदभार कुल 9 बार बदलाव हुए हैं। 21 मार्च, 2022 को शुरुआती कैबिनेट गठन किया गया। इसमें 10 मंत्री शामिल किए गए। सीएम मान ने कई विभाग अपने पास रखे। इसके बाद 4 जुलाई, 2022 को पहला बड़ा विस्तार हुआ। 7 जनवरी, 2023 को फौजा सिंह सरारी का इस्तीफा हुआ। डॉ. बलबीर सिंह को शामिल किया गया। 31 मई, 2023 को इंदरबीर सिंह निज्जर की मंत्री मडल से छुट्टी हुई। बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुडियां को को शामिल किया गया। 16 मार्च, 2023 को 5 मंत्रियों के पोर्टफोलियो में बदलाव किया। इस दौरान अमन अरोड़ा से हाउसिंग छीना गया। 23 सितंबर, 2024 को बड़ा फेदरल हुआ।

इस दौरान चार मंत्रियों चेतन सिंह जौड़ामाजरा, ब्रहम शंकर जिम्पा, बल्कर सिंह, अनमोल गगन मान की कैबिनेट से छुट्टी हुई। पांच नए चेहरे शामिल किए गए। इनमें बारिंदर कुमार गोयल, हरदीप सिंह मुंडियां, रवजोत सिंह, तरुणप्रीत सिंह सोंध, मोहिंदर भगत शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा