जाब विजिलेंस ब्यूरो ने साढ़े चार साल में 1,091 मामले दर्ज किए
चंडीगढ़, 19 अगस्त (हि.स.)। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 16 मार्च 2022 से 31 जुलाई 2026 तक भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1,091 मामले दर्ज किए और 1,138 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस अवधि में अदालतों ने 150 भ्रष्टाचार मामलों में 242 आरोपियों को दोषी ठहराया।
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि इस दौरान उक्त अवधि के दौरान 523 ट्रैप मामलों में 630 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह उक्त अवधि के दौरान 536 आपराधिक मामलों में 492 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और आय से अधिक संपत्ति के 32 मामलों में 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आगे बताया कि उक्त अवधि के दौरान आय से अधिक संपत्ति के 117 मामलों में विजिलेंस जांचें दर्ज की गईं और 181 अन्य विजिलेंस जांचें भी दर्ज की गई हैं।
---
हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH

