home page

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए 23 भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची में सात महिलाएं भी

 | 
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए 23 भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची में सात महिलाएं भी


चंडीगढ़, 27 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 23 वार्डों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें सात महिलाएं भी शामिल हैं। केंद्रीय चुनाव समिति ने सभी उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है।

उम्मीदवारों की यह सूची राज्यसभा सांसद एवं भाजपा मुख्यालय प्रभारी तरुण चुघ के हस्ताक्षर से जारी की गई है। इसमें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित और सामान्य श्रेणी के वार्डों के उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं। चंडीगढ़ नगर निगम के कुल 35 वार्डों में से 23 वार्डों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है, जबकि शेष 12 वार्डों के उम्मीदवारों की घोषणा अभी बाकी है।

भाजपा ने वार्ड नंबर 1 से गुरविंदर सिंह, वार्ड 4 से रविंदर लोहाट, वार्ड 6 से जगतार सिंह ढिल्लों, वार्ड 7 से अरविंद सिंह, वार्ड 8 से किरण सिंह, वार्ड 10 से देवेंद्र बबला, वार्ड 11 से सुमिता कोहली और वार्ड 12 से सौरभ जोशी को चुनाव मैदान में उतारा है। इसी तरह वार्ड 13 से सुखजीवन कौर, वार्ड 16 से रोहित घाबरी, वार्ड 17 से अधिवक्ता मीनाक्षी सिंह, वार्ड 18 से राजेश कुमार गुप्ता (बिट्टू), वार्ड 20 से अभय झा, वार्ड 21 से सुनीता कौर, वार्ड 22 से दीपक शर्मा और वार्ड 24 से दीपक महाजन को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा वार्ड 26 से रेखा सूद, वार्ड 27 से गुरबख्श रावत, वार्ड 28 से अमित मिश्रा, वार्ड 29 से प्रिया वोहरोत्रा, वार्ड 33 से कंवरजीत सिंह राणा, वार्ड 34 से भूपिंदर शर्मा और वार्ड 35 से राजिंदर कुमार शर्मा को टिकट दिया गया है।

---------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH