जालंधर में दो पाकिस्तानी नागरिकों पर डेढ़ करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप, मामला दर्ज
| Nov 28, 2026, 18:17 IST
चंडीगढ़, 28 नवंबर (हि.स.)। जालंधर के शाहकोट में दो पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
शाहकोट के गांव राजेवाल खुर्द निवासी मनजोबन जीत सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट नामक दो व्यक्तियों ने उससे डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपितों ने उसे और अमेरिका में रहने वाली उसकी बहन को जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपित पाकिस्तान के निवासी हैं।
शिकायत के आधार पर शाहकोट पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH

