home page

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ की तबियत बिगड़ी

 | 

चंडीगढ़, 18 जनवरी (हि.स.)। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में लाया गया। कुछ घंटे की जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया है।

रविवार को सुनील जाखड़ को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चंडीगढ़ में आना था, लेकिन अचानक सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। उनकी एंजियोग्राफी कराई गई। विस्तृत चिकित्सीय जांच और आवश्यक टेस्ट के बाद सभी रिपोर्ट सामान्य पाई गईं। बाद दोपहर वह घर लौट चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक आज पंजाब भाजपा के एक डेलिगेशन ने प्रधान सुनील जाखड़ की अगुआई में पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात करनी थी। इससे पहले घर पर सुनील जाखड़ की छाती में दर्द होने लगा। जिसके चलते उन्हाेंने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा