सीबीआई को नहीं सौंपा जाएगा वेयरहाउसिंग जिला प्रबंधक की आत्महत्या का मामला
चंडीगढ़, 24 मार्च (हि.स.)। पंजाब के
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर में वेयरहाउसिंग के जिला प्रबंधक गगनदीप रंधावा
आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई से करवाने से इनकार कर दिया है।
चंडीगढ़ में मंगलवार
को पत्रकारों से बातचीत में भगवंत मान ने कहा कि यह मामला सामने आने के बाद परिवहन मंत्री इस्तीफा हो चुका है।
उन्हें पंजाब पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पंजाब के मुख्य सचिव
को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। नियमों के अनुसार पंजाब पुलिस लगातार
कार्रवाई कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि इस मामले में किसी प्रकार की कोताही नहीं
बरती गई है। हमारे लिए मंत्री-संतरी एक समान हैं। मुख्यमंत्री
ने कहा कि परिजनों की सहमति से रंधावा का पोस्टमार्टम हो चुका है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिविल अस्पताल में कार्रवाई की गई है।
भगवंत
मान ने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक बात से मुझे बहुत खुशी
हुई कि राजा वड़िंग, बिक्रम मजीठिया, सुनील
जाखड़, प्रताप सिंह बाजवा सब एक ही गाड़ी में नजर आए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

