home page

राजा वड़िंग केस में पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने 1 जुलाई तक मांगी पुलिस रिपोर्ट

 | 
राजा वड़िंग केस में पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने 1 जुलाई तक मांगी पुलिस रिपोर्ट


चंडीगढ़, 29 मई (हि.स.)। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से संबंधित मामले में पंजाब पुलिस से एक जुलाई तक एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है।

आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि आयोग ने कांग्रेस पार्टी के प्रधान एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार के दौरान दलित समुदाय के प्रति जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल वाले बयान का स्वतः संज्ञान लिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले की सुनवाई के दौरान आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयोग के समक्ष पेश हुए। उन्होंने आयोग को अवगत कराया कि संबंधित ऑडियो क्लिप की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा इस संबंध में तकनीकी तथ्यों को एकत्र किया जा रहा है।

पंजाब पुलिस ने इस मामले से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए मेटा कंपनी को भी पत्र लिखा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मेटा से आवश्यक रिपोर्ट लगभग 30 दिनों के भीतर प्राप्त होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि आयोग ने उन्हें निर्देशित किया है कि संबंधित एक्शन टेकन रिपोर्ट तथा मेटा से प्राप्त जानकारी सहित पूरी रिपोर्ट 1 जुलाई को आयोग के समक्ष प्रस्तुत की जाए।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH