home page

पंजाब में गेहूं खरीद की देरी पर किसानों ने किया आंदोलन का ऐलान, 17 अप्रैल को रोकेंगे ट्रेनें

 | 

चंडीगढ़, 15 अप्रैल (हि.स.)। पंजाब में किसानों ने एक बार फिर से

राज्य सरकार के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया है। मंडियों में गेहूं की खरीद में हो रही देरी के विरोध में आंदोलन करने का

ऐलान किया है। किसान संगठनों ने संयुक्त रूप से 17 अप्रैल को दोपहर 12 से 3 बजे तक पूरे

राज्य में रेल रोको कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है।

यह फैसला संयुक्त किसान

मोर्चा, किसान मजदूर मोर्चा (पंजाब चैप्टर) और आजाद किसान

मोर्चा से जुड़े संगठनों की चंडीगढ़ में हुई बैठक में लिया गया। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और अन्य फसलों को

भारी नुकसान हुआ है। इसके बावजूद सरकार ने अभी तक गेहूं की खरीद प्रक्रिया सही

तरीके से शुरू नहीं की है। मंडियों में किसानों की फसल पड़ी हुई है और उन्हें उचित

दाम नहीं मिल रहे।

किसानों का आरोप है कि उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर

व्यापारी फसल के रेट कम कर रहे हैं। किसान संगठनों ने मांग की है कि गेहूं की खरीद तुरंत

शुरू की जाए और गुणवत्ता से जुड़े नियमों में ढील दी जाए, ताकि नुकसान झेल चुके

किसानों को राहत मिल सके। इसके अलावा मंडियों में बोरियों की कमी, छांव, पानी और

शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने की भी मांग की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा