पंजाब में बनेंगे छह हजार ग्रामीण खेल मैदान, पांच हजार इंडोर जिम
- 'खेड-दा पंजाब, बदलदा पंजाब'
को किया जाएगा प्रोत्साहित
चंडीगढ़, 08 मार्च (हि.स.)। पंजाब सरकार ने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 6,000 अतिरिक्त गांव खेल मैदान और 5,000 अतिरिक्त इनडोर
जिम बनाने का निर्णय लिया है। प्रत्येक पूर्ण गांव खेल मैदान में, सरकार क्रिकेट, वॉलीबॉल और फुटबॉल का खेल किट
स्थानीय युवा क्लब को सौंपेगी।
वित्त
मंत्री हरपाल चीमा ने रविवार को बजट पेश करते हुए कहा कि ग्रामीण
खेलों को बढ़ावा देने के अलावा, सब-माउंटेन क्षेत्र में
एडवेंचर स्पोर्ट्स कैंप भी पीपीपी मोड (सार्वजनिक-निजी
भागीदारी) के तहत विकसित किए जाएंगे। इससे युवाओं को एडवेंचर खेलों का संरचित
अनुभव मिलेगा और इसके साथ ही पेशेवर और टिकाऊ प्रबंधन भी सुनिश्चित होगा। इस
विस्तारित दृष्टि और बड़े पैमाने पर प्रयासों को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2026–27 के लिए 1,791 करोड़ का बजट रखा गया है।
वित्तमंत्री ने कहा कि 'खेड-दा
पंजाब, बदलदा पंजाब' ऐतिहासिक पहल के तहत हमने घोषणा की थी
कि नशे के खिलाफ लड़ाई सिर्फ कानून-प्रवर्तन से नहीं बल्कि युवाओं को रचनात्मक,
अनुशासित और प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों में शामिल करके भी लड़ी
जाएगी। गांवों में मॉडल खेल के मैदान और जिम बनाने और पंजाब की खेल संस्कृति को
जमीनी स्तर पर पुनर्स्थापित करने का संकल्प लिया था। वर्तमान वित्तीय वर्ष में
इसके लिए जिला स्तर पर तैयारी शुरू की गई है। इस योजना के तहत तीन हजार से अधिक मॉडल गांव खेल मैदान बन रहे हैं, जिनमें
शामिल हैं। इनमें जॉगिंग ट्रैक फुटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट शामिल रहेंगे। इसमें
बच्चों का खेल क्षेत्र, पुरुष और महिला शौचालय की सुविधा
रहेगी। इन सभी का निर्माण 1,100 करोड़ की लागत से किया जा
रहा है और जून 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।
इसी तरह 1,000 ग्रामीण इनडोर जिम भी बन रहे हैं, जो अप्रैल 2026
तक तैयार हो जाएंगे। यह पंजाब में किसी भी सरकार का खेलों में अब तक
का सबसे बड़ा निवेश है। इन प्रयासों ने युवाओं में नई ऊर्जा पैदा की है और गांवों
के खेल मैदानों को सजीव सामुदायिक स्थानों में बदलना शुरू कर दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

