रक्खड़ पुन्या मेले में जा रहे पंजाब के सांसद की तबियत बिगड़ी
| Aug 28, 2026, 15:00 IST
चंडीगढ़, 28 अगस्त (हि.स.)। पंजाब के रक्षा बंधन के अवसर पर रक्खड़ पुन्या मेले के दौरान सभी राजनीतिक दल सियासी कांफ्रेंस करके राजनीतिक संदेश दे रहे हैं। रक्खड़ पुन्या मेले में जा रहे सांसद सरबजीत सिंह खालसा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें बाबा बकाला साहिब में होने वाली पंथक कॉन्फ्रेंस में शामिल होना था। रास्ते में तबीयत खराब होने के बाद उन्हें जालंधर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
डाक्टरों के अनुसार उमस और गर्मी भरे मौसम के कारण उन्हें अचानक सांसद लेने में कुछ दिक्कत महसूस हुई। घबराहट के चलते सांसद खालसा को अस्पताल ले जाया गया। सामन्य जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें अपनी निगरानी में रखा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

