पंजाब में उम्मीदवारों की पहली सूची से बाहर रहे 13 मंत्री
- सात महिला विधायकों के टिकट भी पहली सूची में नहीं
- आआपा ने पंजाब में 40 उम्मीदवार मैदान में उतारे
चंडीगढ़, 31 अक्टूबर (हि.स.)। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की शनिवार को घोषित की उम्मीदवारों की पहली सूची के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो ग। इस सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा जेल में बंद पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा समेत कुल 40 विधायकों को दोबारा मैदान में उतारा गया। इस सूची में मान कैबिनेट के 15 मंत्रियों में से सीएम भगवंत मान एवं मंत्री संजीव अरोड़ा का ही नाम है। बाकी 13 मंत्रियों की टिकट होल्ड कर ली गई है। 2022 में पार्टी की 11 महिला विधायक चुनीं गईं थी। इस लिस्ट में मोगा, नकोदर, बलाचौर और तलवंडी साबो में ही टिकट दी गई है, जबकि सात महिला विधायकों की टिकट होल्ड कर ली गई।
इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाते हुए कहा है कि आआपा ने 45 से अधिक विधायकों के टिकट काटने का मन बना लिया है।
शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में यह सूची जारी की। इस सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा समेत लगभग सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है। पंजाब की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2027 में समाप्त हो रहा है। इससे पहले राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं।
पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 94 पर फिलहाल आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। पहली सूची में वित्त मंत्री हरपाल चीमा, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह तथा स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत बैंस समेत कई दिग्गजों के नाम नहीं होने से राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
भगवंत मान द्वारा जारी सूची के अनुसार बटाला से मोजूदा विधायक अमन सिंह शैरी कलसी, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, अमृतसर साउथ से इंद्रबीर सिंह निज्जर, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू, खेमकरण से सरवण सिंह धुन, नकोदर से इंद्रजीत कौर मान, करतारपुर से बलकार सिंह, दसूहा से कर्मबीर सिंह घुम्मन, उड़मुड़ से जसवीर सिंह राजा गिल, होशियारपुर से ब्रह्मशंकर जिंपा, चब्बेवाल से इशांक कुमार चब्बेवाल, गढ़शंकर से जय किशर रोड़ी, बलाचौर से सुश्री संतोष कटारिया, रूपनगर से दिनेश चढ्ढा, साहिबजादा अजीत सिंह नगर से कुलवंत सिंह, फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय, अमलोह से गुरिंदर सिंह गैरी वडिंग, समराला से जगतार सिंह दयालपुरिया, लुधियाना ईस्ट से दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, आत्मनगर से कुलवंत सिंह सिद्धू, लुधियाना सेंट्रल से अशोक पराशर पप्पी, लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा, लुधियाना नार्थ से चौधरी मदन लाल बग्गा, पायल से मनविंदर सिंह ज्ञासपुरा, निहाल सिंह वाला से मनजीत सिंह, बाघा पुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद, मोगा से डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, धर्मकोट से दविंदर जीत सिंह, जलालाबाद से जगदीप सिंह गोल्डी, फाजिल्का से नरिंदरपाल सिंह सवना, मुक्तसर साहिब से जगदीप सिंह काका बराड़, कोटकपूरा से कुलतार सिंह संधवा, जैतों से अमोलक सिंह,तलवंडी साबो से बलजिंदर कौर, सरदूलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनावाली, भदौड़ से लाभ सिंह उगोके, महलकलां से कुलवंत सिंह पंडोरी, अमरगढ़ से जसवंत सिंह गज्जनमाजरा, धूरी से भगवंत मान, पटियाला से अजीत पाल सिंह कोहली को प्रत्याशी बनाया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

