पंजाब सरकार ने बदली बकरीद की छुट्टी की तारीख, अब 28 मई को रहेगा अवकाश
| May 25, 2026, 19:51 IST
चंडीगढ़, 25 मई (हि.स.)। पंजाब सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) की गजटेड छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह अवकाश 27 मई को घोषित किया गया था, लेकिन अब संशोधन करते हुए छुट्टी 28 मई को घोषित की गई है।
पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट-1881 की धारा 25 के तहत पंजाब राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, कॉरपोरेशनों और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में 28 मई को राजपत्रित छुट्टी रहेगी। प्रवक्ता ने कहा कि इस संबंध में पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग ने नई अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार के इस फैसले के बाद अब राज्यभर में बकरीद का सरकारी अवकाश 28 मई को मनाया जाएगा।
---------------------------
हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH

