हीटवेव के चलते पंजाब में स्कूलाें व दफ्तराें का समय बदला
| May 22, 2026, 16:40 IST
चंडीगढ़, 22 मई (हि.स.)। पंजाब में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य के कई जिले लू की चपेट में आ चुके हैं। भीषण गर्मी तथा हीटवेव के चलते राज्य सरकार ने सभी स्कूलों तथा सरकारी दफ्तरों का समय बदल दिया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को अपने साेशल मीडिया 'एक्स' पर बताया कि 25 मई सोमवार से राज्य के सभी स्कूल तथा सरकारी दफ्तर सुबह 7.30 बजे से दाेपहर 1.30 बजे तक चलेंगे। पंजाब में इस समय स्कूल सुबह आठ बजे से दाेपहर दाे बजे तथा सरकारी दफ्तर सुबह नाै बजे से शाम पांच बजे तक चल रहे हैं। अब गर्मी काे देखते हुए सरकार ने समय में बदलाव कर दिया है।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

