पंजाब सरकार ने 29 मार्च को बुलाई मंत्रिमंडल बैठक
-बेअदबी कानून और ड्रग्स-सामाजिक जनगणना पर फैसला संभावित
चंडीगढ़, 22 मार्च (हि.स.)। पंजाब सरकार ने आगामी 29 मार्च को मंत्रिमंडल की बैठक बुला ली है। इस संबंध में रविवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह बैठक इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि इसमें 13 अप्रैल को होने वाले विशेष विधानसभा सत्र को मंजूरी दी जाएगी। पंजाब सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के खिलाफ नया कानून लाने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार शाम इसकी घोषणा की थी।
मंत्रिमंडल की बैठक में इस नए कानून से जुड़े प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा सकता है। इसके अलावा राज्य में पांच अप्रैल से पहली बार ड्रग्स व सामाजिक-आर्थिक जनगणना होने जा रही है। इस संबंध में सरकार ने बजट में ऐलान किया था। मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में भी निर्णय लिया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

