home page

पंजाब विधानसभा में बेअदबी कानून के मुद्दे पर जमकर हंगामा

 | 

चंडीगढ़, 05 अगस्त (हि.स.)। पंजाब विधानसभा में मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को बेअदबी कानून के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। अकाली दल की विधायक गनीव कौर सदन में मुद्दा उठाया, तो विपक्ष ने सरकार को घेर लिया।

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि अकाल तख्त साहिब जत्थेदार के हुक्मों के अनुसार सरकार इस कानून में संशोधन कर रही है।

अकाली विधायक गनीव कौर ने सरकार से पूछा कि श्री अकाल तख्त साहिब के कहे मुताबिक कानून में कोई संशोधन नहीं हो रहा। स्पीकर संगत को गुरू से महान बता रहे हैं। क्या आप लोग गुरू से टक्कर लोगे।

स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि यह उनका कहना नहीं है। यह पंथ और गुरू साहिब का कहना है।

गनीव कौर ने कहा कि संगत वह होती है, जो परमात्मा का नाम लेती है। गुरबाणी का जाप करने वाली संगत होती है। विधानसभा में बैठे लोग गुरू की संगत नहीं हैं। यहां हम विधायक और मंत्री हैं। अकाल तख्त पर गुरू की संगत थी। वहां हमने कहा था कि हम संशोधन करेंगे। क्या अब हम अपने वादे से मुकर गए। श्री अकाल तख्त साहिब ने एक कमेटी बनाई थी, लेकिन उससे किसी ने बात नहीं की।

स्पीकर संधवा ने गनीव कौर को कहा कि वह अपनी पंथक जानकारी ठीक कर लें। श्री अकाल तख्त साहिब को चुनौती देने की किसी की हिम्मत नहीं है। श्री अकाल तख्त साहिब सिख पंथ की शान है, महान है। आप पंथक रीति-रिवाजों के बारे में जानकारी ठीक कर लें। मैं इन सभी को गुरू की संगत नहीं कहना चाहता।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा